भांग उखाड़ो अभियान: 23-06-2023

कुज्जी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आसपास 5267 पौधे भांग के उखाड़े और नष्ट किए गए। इस अभियान को पीपल इको क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिल कर संपन्न किया।






विद्यालय ने मनाया विश्‍व योग दिवस 2023


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुज्जी में दिनांक 21 जून,2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के कुछ झलकियां। इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के 150 विद्यार्थियों तथा प्राथमिक विद्यालय कुज्जी के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनके साथ दोनो विद्यालयों के 25 अध्यापक– अध्यापिकाएं भी योगाभ्यास सत्र में शामिल हुए। 

सबसे पहले प्रवक्ता हिंदी श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा ने योग परंपरा, योग दिवस, अष्टांग योग, आसन तथा यौगिक क्रियाओं, गीता में योग विवेचन और सूर्य नमस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसके पश्चात योगाभ्यास सत्र में विभिन्न सूक्ष्म क्रियाओं, आसनों और प्रणायामों के साथ सूर्य के 12 नामों वाले मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के 12 चक्र पूर्ण किए गए। 
प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने योग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और प्रतिदिन योग करने पर बल दिया। आयुष चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने ‘योगसु कर्म कौशलम’ सूत्र पर चर्चा की। 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी यजुवेंद्र सिंह और नीता देवी ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के साथ साथ पीपल इको क्लब के स्वयंसेवकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।







शिक्षा संवाद का आयोजन

प्रधानाचार्य  द्वारा अभिभावकों का संबोधन तथा वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा:  




Developed by: Devender Kumar Sharma, Lecturer (Hindi)